Greater Noida News : पन्द्रहवीं मंजिल से नीचे गिरा चार वर्षीय मासूम, मौत

May 18, 2026 - 23:23
Greater Noida News : पन्द्रहवीं मंजिल से नीचे गिरा चार वर्षीय मासूम, मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना कासना क्षेत्र के लोहिया एनक्लेव सोसाइटी में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जहां 15वीं मंजिल से गिरकर 4 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। मूल रूप से जनपद बलिया के रहने वाले अरुण राजभर अपनी पत्नी और बेटे के साथ वहां एक फ्लैट में साफ- सफाई करने गए थे। माता-पिता के काम करने के दौरान बच्चा खिड़की के पास खेल रहा था। खिड़की मे शीशा नहीं लगा होने के कारण वह सीधे नीचे गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निवासियों का आरोप है कि प्राधिकरण की लापरवाही के कारण सोसाइटी में अधूरी सुविधाएं हैं, और कई खिड़कियों व रेलिंग के न होने से हमेशा खतरा बना रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Kasna Greater Noida News : थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रोन वन ए स्थित लोहिया एनक्लेव सोसाइटी की 15वीं मंजिल से गिरकर 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि बच्चा खेलते समय फ्लैट की खिड़की से नीचे गिरा था। आरोप है कि खिड़की में शीशा नहीं होने की वजह से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जाता है कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया के सहतवार गांव का रहने वाले अरुण राजभर सोमवार को अपनी पत्नी और तीन साल के बेटे अंश के साथ लोहिया एनक्लेव सोसाइटी में साफ सफाई करने के लिए गए थे। पुलिस के मुताबिक, सोसाइटी के डी टावर में 15वीं मंजिल पर पति-पत्नी काम करने लगे।

इसी बीच उनका 4 साल का बेटा वहां खेलने लगा। बताया जा रहा है कि फ्लैट की खिड़की में शीशा नहीं लगा हुआ था। इसी बीच मासूम खेलते समय खिड़की से नीचे जा गिरा। सोसाइटी के लोगों ने तुरंत बच्चे को नजदीक के एक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

सोसाइटी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि यहां आधी अधूरी सुविधाओं के बीच लोग रहने को मजबूर है। प्राधिकरण की तरफ से यहां कोई सुविधा नहीं दी गई है। अधिकांश फ्लैट की खिड़की में शीशे नहीं लगे हुए हैं। कई जगह रेलिंग भी नहीं है, जिसकी वजह से आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। लोग राम भरोसे यहां रह रहे हैं। कासना कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पंद्रहवीं मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच कर जरूरी कार्यवाही की जाएगी।