Noida News : बेरोजगारी से तंग युवक ने की आत्महत्या

May 31, 2024 - 17:58
Noida News : बेरोजगारी से तंग युवक ने की आत्महत्या
Symbolic image

Noida News : थाना फेस-दो क्षेत्र के इलाहाबास गांव में रहने वाले युवक ने बेरोजगारी से परेशान होकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Noida News : 

 थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि सोनू उम्र 35 वर्ष इलाहाबास गांव में रहते थे। उन्होंने आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उनके परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें फेलिक्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन के अनुसार वह कुछ दिनों से बेरोजगार थे। इस वजह से वह शराब पीने लगे थे। शराब के नशे में धुत होकर आज सुबह को उन्होंने 4 बजे अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया।