Noida News : मानसिक तनाव के चलते तीन लोगों ने की आत्महत्या

May 31, 2024 - 17:56
Noida News : मानसिक तनाव के चलते तीन लोगों ने की आत्महत्या
Symbolic image

Noida News : जनपद के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया।

Noida News : 

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस -1 क्षेत्र के सेक्टर 15 में रहने वाले अनुज महतो पुत्र कृष्णा महतो नहीं मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। अत्यंत गंभीर हालत में उनके परिजनों ने उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि थाना फेस- वन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग में रहने वाले संदीप सिंह 32 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर बीती रात को पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना फेस- दो क्षेत्र के शिव शक्ति एनक्लेव सेक्टर 81 में रहने वाली नेहा सिंह पत्नी प्रमोद सिंह उम्र 32 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है