Noida News : निर्माणाधीन भवन में काम करते समय राज मिस्त्री की लू लगने से मौत

May 27, 2026 - 11:38
Noida News : निर्माणाधीन भवन में काम करते समय राज मिस्त्री की लू लगने से मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सेक्टर 115 स्थित एक निर्माणाधीन भवन में काम करते समय एक 50 वर्षीय राज मिस्त्री लू लगने से मूर्छित हो गया। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।

Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का नाम सतीश (50 वर्ष) है। वह जनपद कटिहार बिहार का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन मौके पर हैं। उन्होंने इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार काम करते समय उसे गर्मी लगी तथा वह मूर्छित हो गया। उसे उसके परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था।