Noida News : फैक्ट्री में काम कर रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida News : थाना सेक्टर -63 क्षेत्र के बी- ब्लॉक में स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली 23 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह फैक्ट्री के अंदर थी तभी उसके गले में खाने की कोई चीज फंस गई ।उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि लायबा उम्र 23 वर्ष पत्नी सलमान सेक्टर 63 के बी- ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में काम करती थी। वह मंगलवार की शाम 5 बजे के करीब कंपनी के अंदर बैठकर कुछ खा रही थी, तभी उनके गले में खाना फंस गयी। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। मृतका मूल रूप से जनपद सहारनपुर की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

