Greater Noida News : होटल की खिड़की से गिरकर व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Greater Noida News : थाना बीटा- दो क्षेत्र में स्थित एक होटल में ठहरे लखनऊ के एक व्यापारी की होटल के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Beta 2 Greater Noida News: थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित होटल द ग्रैंड ओसिस में हरगोविंद सिंह (63) पुत्र कुंदन सिंह निवासी कल्याणपुर थाना डुग्गुमबा नॉर्थ लखनऊ अपने एक दोस्त के साथ प्रथम मंजिल पर रुके थे। रविवार की शाम को उनकी होटल के कमरे की खिड़की से गिरकर मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक होटल के कमरे में अपने एक परिचित के साथ आकर रुके हुए थे। वह कमरे की खुली हुई खिड़की बंद करने के लिए गए। उसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया वह और वह नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक लखनऊ के व्यापारी थे। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

