Noida News : दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
Noida News : थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से विभिन्न जगहों से लूटे हुए तीन मोबाइल फोन, दो सोने की चेन और 14 हजार रुपए नगद तथा घटना में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किया है। इन बदमाशों ने एनसीआर में लूटपाट की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।
अपर पुलिस उपयुक्त श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि सुमित पुत्र कृपाल और सुमित पुत्र नेकराम को थाना एक्सप्रेस- वे पुलिस ने आज सेक्टर 135 के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए तीन मोबाइल फोन, दो सोने की चेन, लूटी हुई सोने की चेन बेचकर इकट्ठी की गई 14 हजार रुपए की नगदी, एक देशी तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल बरामद किया है।

