Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में बुजुर्ग सहित पांच की मौत
Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र के कुड़ी खेड़ा मोड पर बीती रात को एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पैदल जा रहे 72 वर्षी व्यक्ति को टक्कर मार दिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया की बीती रात को थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति भीम सिंह निवासी पुरुषोत्तम स्टेट डेरी मच्छा बादलपुर उम्र 72 वर्ष कुड़ी खेड़ा मोड़ के पास पैदल जा रहे थे, तभी उन्हें अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि आदेश पुत्र जयवीर उम्र 23 वर्ष थाना दादरी क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Dadri News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में ताजुद्दीन पुत्र इलियास उम्र 46 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Jarcha Greater Noida News : थाना जारचा के प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में प्रदीप राठी पुत्र भगवत सिंह उम्र 31 वर्ष की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मनीष पुत्र धर्मपाल उम्र 24 वर्ष की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

