Greater Noida News : ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

Jun 30, 2026 - 12:51
Greater Noida News : ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : दनकौर रेलवे स्टेशन पर एक 42 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 दनकौर जीआरपी रेलवे स्टेशन पर तैनात उप निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया की बीती रात को अजीत सिंह पुत्र सोहनलाल उम्र 42 वर्ष दनकौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सलारपुर गांव के पास एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।