Noida News : एमबीए के छात्र सहित तीन ने की आत्महत्या

Sep 9, 2026 - 13:17
Noida News : एमबीए के छात्र सहित तीन ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 150 स्थित जेपी अमन सोसायटी में रहने वाले एमबीए के छात्र ने 22 वीं मंजिल से कूदकर आज आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मौर्य पटेल 26 वर्ष पुत्र जगदीश कुमार पटेल मूल निवासी नौचंडी जनपद मेरठ मौजूदा समय में सेक्टर 150 स्थित जेपी अमन सोसायटी में अपने एक दोस्त के साथ रहते थे। वह एमिटी यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे, तथा ऑनलाइन कुछ काम भी करते थे। पढ़ाई के दौरान वह परीक्षा पास नहीं कर पा रहे थे। इस बात को लेकर वह तनाव में थे। उन्होंने बताया कि आज मौर्य पटेल ने अपनी सोसाइटी की 22वीं मंजिल से नीचे को छलांग लगा दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि आकाश ( 26 वर्ष) पुत्र योगेंद्र मूल निवासी जनपद हजारीबाग झारखंड थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहते थे। उन्होंने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है।

Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से जमुई बिहार की रहने वाली आंचल पुत्री सत्येंद्र थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र के कुलेसरा कालोनी में रहती थी। वह कुछ दिनों से बीमार थी। इस वजह से वह मानसिक तनाव में थी। उन्होंने मानसिक तनाव के चलते आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक 34 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव आज मिला है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौत के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।