Noida News : कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार

May 15, 2026 - 11:29
Noida News : कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर आर्टिका कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने तीन चाकू और दो देसी तमंचा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग कार में लिफ्ट देकर रासगीरों से लूटपाट करते हैं।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर सेक्टर 37 चौकी प्रभारी अंकुर चौधरी ने नसीम अली, अभिषेक, कार्तिक, विवेक और मनोज को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ये लोग एक कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सेक्टर 37 के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे थे। जब उनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से तीन अवैध चाकू और दो देशी तमंचा और कारतूस मिला है।

SHO Police Station Sector 39 Noida : थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी रासगीरों को कार में लिफ्ट देकर उनसे लूटपाट करते हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने लूटपाट और चोरी की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।