Greater Noida News : शराब के नशे में कमरे में गिरा युवक, बेड और दीवार के गैप के बीच में फंसी गर्दन, मौत

May 15, 2026 - 11:37
Greater Noida News : शराब के नशे में कमरे में गिरा युवक, बेड और दीवार के गैप के बीच में फंसी गर्दन, मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के तुगलपुर गांव में रहने वाला एक व्यक्ति शराब के नशे में बीती रात को अपने बेड से उठकर बाथरूम जा रहा था, तभी वह लड़खड़ा कर गिर गया। उसकी गर्दन बेड और कमरे की दीवार के बीच के गैप में फंस गई जिसकी वजह से उसे चोट लगी और उसकी मौत हो गई। उसके कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगा था, जिसकी जांच करने पर पुलिस को पूरी घटना की हकीकत पता चली।

Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि मानसिंह पुत्र रामकिशन उम्र 39 वर्ष तुगलपुर गांव में किराए के मकान पर रहते थे, तथा एक कंपनी में काम करते थे। वह मूल रूप से जनपद बिजनौर के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि मानसिंह ने अपने कमरे में जमकर शराब पी, तथा बेड पर लेट गए। थोड़ी देर बाद वह बाथरुम जाने के लिए उठे। अत्यधिक नशा होने के चलते वह लड़खड़ाकर गिरे तथा कमरे की दीवार और उनके बेड के बीच बने गैप में उनकी गर्दन फंस गई। वह काफी देर तक छटपटाते रहे लेकिन उठ नहीं पाए। इस घटना उन्हें चोट लगी तथा उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि रूम के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगा है। जब कैमरा चेक किया गया तो घटना की पूरी हकीकत सामने आई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।