Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने की आत्महत्या

Oct 9, 2026 - 15:59
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने आज मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्रान्तर्गत कनुप्रिया कृष्णिया पुत्री पवन कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी काशीपुर जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखण्ड, वर्तमान निवासी टावर केएम- 33, जेपी कोस्मॉस सैक्टर 134 नोएडा द्वारा अपने वर्तमान निवास सैक्टर 134 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। उक्त सूचना पर थाना एक्सप्रेस वे पुलिस द्वारा मौके पर पहुॅच कर शव पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारीगण व एफएसएल टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मृतका के परिजनों को सूचित किया गया है। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 उन्होंने बताया दिनांक थाना बिसरख पर पुलिस को सूचना प्राप्त हुयी कि एस डिवाइन सोसाइटी में एक व्यक्ति द्वारा 12वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जानकारी कि गयी तो मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र संतोष कुमार उम्र करीब 36 वर्ष निवासी के रूप मे हुई है। वह मूल रूप से ग्राम पृथ्वीपुर, जिला निवाड़ी, मध्य प्रदेश के रहने वाले है। परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक डिप्रेशन में चल रहे थे। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।