Noida News : विभिन्न सड़क हादसों मे चार लोगों की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों मे चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Ecotech 1 Noida News : थाना ईकोटेक- प्रथम के प्रभारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि धर्मेंद्र पुत्र रामदेव मूल निवासी जनपद बुलंदशहर उम्र 30 वर्ष गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम करते थे। बीती रात को वह बाइक पर सवार होकर घर जाने के लिए निकले। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने बताया की उपचार के लिए उनको एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को श्रीमती बसंती देवी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पति धर्मराज भारद्वाज ड्यूटी करने के लिए 8 अक्टूबर को सेक्टर 62 जा रहे थे। तभी इंडस वैली लाल बत्ती के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। महिला के अनुसार उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बृहस्पतिवार की रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर- 24 के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी ने बताया कि राजेंद्र सिंह पुत्र कंचन सिंह ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह झुंडपुरा गांव सेक्टर 11 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उनका भाई सोमपाल सिंह पुत्र कंचन सिंह झुन्झपुरा गांव में ही उनके साथ रहते थे। पीड़ित के अनुसार वह 7 अक्टूबर की देर रात को सेक्टर 11 स्थित कंपनी से काम करके अपने घर लौट रहे थे। तभी एक अज्ञात बोलेरो पिकअप के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सेक्टर 11 के पास उन्हें टक्कर मार दिया। पीड़ित के अनुसार इस घटना में उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बीती रात को उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से हापुड़ के रज्जाकपुर गांव के रहने वाले जयपाल सिंह का बेटा विवेक नोएडा में बाउंसर के रूप में काम करता था। वह दादरी क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में किराए के मकान में रहता था। उन्होंने बताया कि बीती रात को दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। देर रात को सेक्टर ओमिक्रॉन के पास विवेक सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी का कहना है कि सड़क किनारे लड़े समरसेबल पंप के टैंक से टकराने पर युवक की मौत हुई है। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

