Noida News : गोली मारकर प्रेमिका की हत्या करने वाला गिरफ्तार, शादी से इन्कार करने पर मारी थी गोली

Dec 6, 2025 - 11:58
Dec 6, 2025 - 12:30
Noida News : गोली मारकर प्रेमिका की हत्या करने वाला गिरफ्तार, शादी से इन्कार करने पर मारी थी गोली
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस-2 क्षेत्र में 28 नवंबर को प्रेमी द्वारा प्रेमिका की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को बिहार के भोजपुरी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी आरोपी के पास से बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी के युवती के साथ काफी दिनों से प्रेम संबंध थे। आरोपी ने जब युवती से शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने शादी से इंकार कर दिया था। इस बात से वह आक्रोशित था।

 

Police Station Phase 2 Noida News : पुलिस उपायुक्त द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि 28 नवंबर की रात को की याकूबपुर गांव में रहने वाली 25 वर्षी युवती सोनू को उसके प्रेमी कृष्णा ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी को कल बिहार के भोजपुर से गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस आज नोएडा लेकर आई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देसी तमंचा भी बरामद कर लिया है। आरोपी हत्या करने के बाद नोएडा से बिहार भाग गया था।

उन्होंने बताया कि अमरोहा के आदमपुर की रहने वाली सोनू नोएडा के याकूबपुर गांव में किराये पर रहती थी। उसकी जान-पहचान बिहार के आरा का रहने वाले कृष्णा से थी। पूर्व में दोनों एक फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों में प्रेम संबंध भी हो गए थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि पिछले कुछ समय से कृष्णा अपनी प्रेमिका सोनू से शादी करने के लिए बोल रहा था, लेकिन सोनू शादी के लिए राजी नहीं थी। सोनू ने कृष्णा से बात भी करनी बंद कर दी थी। यहां तक कि फोन भी नहीं उठा रही थी। इसी कड़ी में कृष्णा शुक्रवार रात को सोनू के कमरे पर पहुंचा। दोनों में काफी देर तक झगड़ा हुआ। सोनू के नहीं मानने पर कृष्णा ने सोनू की छाती पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर भीड़ एकत्रित हो गई। इसी बीच सोनू कमरे से निकल कर भाग गया था।