Noida News : विभिन्न जगहों से दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 28 किलो गांजा बरामद

Dec 6, 2025 - 11:06
Noida News : विभिन्न जगहों से दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 28 किलो गांजा बरामद
Symbolic Image

Noida News : नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने करीब 28 किलो गांजा बरामद किया है। वहीं पुलिस में विभिन्न जगहों से आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक रविंद्र सिंह ने एक सूचना के आधार पर सलारपुर गांव के पास से नूर फातिमा उर्फ साहिब पत्नी इदरीश अहमद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 23 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गांजा बेचकर महिला द्वारा इकट्ठी की गई 4500 रुपए की नगदी भी पुलिस ने इसके पास से बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि महिला उड़ीसा से गांजा तस्करी करके लाती है तथा उसे एनसीआर में बेचती है।

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया की बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने शकीर उर्फ गुड्डू पुत्र शरीफ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 4 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 47 के जलवायु विहार टावर के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेच रहा था।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने ज्ञान सिंह को गिरफ्तार कर इसके पास से 21 पाउच देशी शराब बरामद किया है।

Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर संजीव पुत्र नेत्रपाल को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अमित कुमार भड़ाना ने बताया कि इसके पास है पुलिस ने 24 पाउच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेच रहा था।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने रोहन पुत्र रंजीत को गिरफ्तार कर इसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है।

Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने नवीन कुमार शर्मा पुत्र अनिल कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 110 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी बहलोल पुर गांव के पास से हुई है।

 

Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने ताज मोहम्मद को गिरफ्तार कर उसके पास है 43 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेच रहा था।

Police Station Sector 126 Noida News : थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने विनीत यादव को गिरफ्तार कर उसके पास से 35 पाउच देशी शराब बरामद किया है।

Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने राजू कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है।

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अरुण कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने ज्ञान को गिरफ्तार कर उसके पास 21 पाउच देशी शराब बरामद किया है। थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने राकेश कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है।