Noida News : छात्रा समेत तीन युवतियां लापता

Oct 9, 2026 - 16:09
Noida News : छात्रा समेत तीन युवतियां  लापता
Symbolic Image

Noida News : थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि बीती रात को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से लापता है। पीड़िता के अनुसार उनकी बेटी को मोहित पुत्र तंवरपाल बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 18 वर्षीय बहन मिहिर भोज बालिका डिग्री कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही है। उनके अनुसार उनकी बहन 7 अक्टूबर को पढ़ने के लिए कॉलेज गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि उनकी बहन को कोई बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Expressway Noida News : थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि बीती रात को एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह भरतपुर राजस्थान की रहने वाली है, तथा मौजूदा समय में ग्राम वाजिदपुर सेक्टर 135 में किराए के मकान में रहती है। पीड़िता के अनुसार उसकी 15 वर्षीय बेटी 5 अक्टूबर से घर से लापता है। महिला ने नितिन कुमार नामक युवक पर उसको बहला- फुसलाकर अगवा करने का शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।