Dadri News : छात्र-छात्राओं को स्मैक बेचने वाले दो भाई गिरफ्तार
Dadri News : थाना दादरी पुलिस ने बीती रात को अवैध रूप से स्मैक बेचने वाले दो भाईयों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 48.40 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों आरोपी दादरी क्षेत्र में स्थित कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढने वाले छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थ बेचते हैं।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने कुलदीप पुत्र प्रमोद और यशपाल पुत्र प्रमोद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों की उम्र क्रमशः 21 और 22 वर्ष है उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने 48.40 ग्राम इसमें एक बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों सगे भाई हैं। ये लोग दादरी क्षेत्र में स्थित विश्वविद्यालय और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अवैध रूप से स्मैक सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लेकर आते हैं।

