Noida News : विभिन्न जगहों पर दो अज्ञात लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर दो अज्ञात लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 39 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के जिला अस्पताल के गेट पर एक 25 वर्षीय युवक मूर्छित अवस्था में बीती रात को मिला। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Police Station Sector 63 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के एफ- ब्लॉक में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति सड़क किनारे मूर्छित अवस्था में मिला। उसे किसी राहगीर ने नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट करवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

