Noida News : नशे में धुत्त डिफेंडर कार के चालक ने सड़क किनारे खड़े 6 वाहनों में सीरीज में मारी टक्कर, गिरफ्तार
Noida News : जगुआर लैंड रोवर की डिफेंडर कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बीती रात को सड़क किनारे खड़ी आधा दर्जन गाड़ियों को सीरीज में टक्कर मार दिया। इस घटना में पांच कारें और एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने आरोपी कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि वह बिल्डर है तथा घटना के समय शराब के नशे में था।

