Noida News : बिजनेसमैन के घर से घरेलू सहायिका ने नगदी और जेवरात किया चोरी

Oct 9, 2025 - 12:04
Noida News : बिजनेसमैन के घर से घरेलू सहायिका ने नगदी और जेवरात किया चोरी
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर 15- में रहने वाले एक बिजनेसमैन के घर पर काम करने वाली सहायिका ने घर से सोने की चेन और 38 हजार रुपए नगद चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि सेक्टर 15- में रहने वाले अश्वनी नवीन ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके घर पर कुकिंग का काम करने वाली घरेलू सहायिका अंजलि निवासी जनपद हरदोई ने उनके घर से सोने की चेन और 38,000 नगद चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार वह उनके घर से धीरे-धीरे नगदी चोरी कर रही थी। जब उन्होंने उससे पूछा तो वह काम छोड़कर चली गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

वहीं पीड़ित ने हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि उनका बिजनेस है, तथा करीब 6 महीने से अंजलि उनके घर पर कुकिंग करने के लिए आती थी। उनके अनुसार उनके पूरे  परिवार का उसपर विश्वास था। उसने उनके विश्वास को तोड़ा है। उन्हें अपने पैसे और सामान चोरी होने से ज्यादा अंजलि द्वारा विश्वास घात किए जाने से गहरा आघात लगा है।