Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या

Sep 9, 2026 - 12:52
Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र की सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर -49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले सत्येंद्र सिंह पुत्र खूब सिंह उम्र 35 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह शराब पीने के आदि थे। घटना के समय उनका बच्चा घर पर था। उन्होंने अपने बेटे से कहा कि तुम बाहर जाकर खेलो मैं आराम कर रहा हूं। इसी बीच उन्होंने पंखे से फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद जब बच्चा घर वापस आया तो उसने अपने पिता को फंदे से लटके हुए देखा और शोर मचाया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।