Greater Noida News : ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत

May 26, 2026 - 10:39
Greater Noida News : ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : दनकौर रेलवे स्टेशन पर एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई।

Dankaur Railway Station : दनकौर रेलवे स्टेशन जीआरपी पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि बीती रात को एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक दनकौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।