Greater Noida News : सिर में चोट लगने से एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस बता रही है सड़क हादसा

May 26, 2026 - 10:55
Greater Noida News : सिर में चोट लगने से एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस बता रही है सड़क हादसा
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र में एक व्यक्ति के सिर में संदिग्ध परिस्थितियों में चोट लग गई। इस घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि उक्त व्यक्ति की मौत सड़क दुर्घटना के चलते हुई है।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुरेंद्र साहनी पुत्र सेवक साहनी मूल निवासी जनपद समस्तीपुर बिहार उमर 36 वर्ष बीती रात को सड़क किनारे चोटिलावस्था में मिले थे। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हुई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही कारण का पता चलेगा।