Greater Noida News : घर से लापता पांच वर्षीय बच्चे का शव तालाब में मिला

Feb 23, 2026 - 18:19
Greater Noida News : घर से लापता पांच वर्षीय बच्चे का शव तालाब में मिला
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के चिपियाना गांव से 18 फरवरी को लापता हुए 5 वर्षीय बच्चे का शव सोमवार को गांव के मंदिर के तालाब में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि चिपियाना गांव में रहने वाला ईशु पुत्र चंद्रपाल उम्र 5 वर्ष 18 फरवरी को खेलते हुए घर से लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बच्चों की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को कुत्ते वाले मंदिर के सामने वाले तालाब में एक बच्चे का शव मिला है। इसकी पहचान ईशु पुत्र इंद्रपाल के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्चा खेलते हुए तालाब में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।