Noida News : सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Dec 1, 2025 - 13:55
Noida News : सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस-दो क्षेत्र के पंचशील ग्रीन कॉलोनी के पास हुए एक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बीती रात को एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति पंचशील कॉलोनी के पास सड़क पर पैदल जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए भंगेल स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी आज तड़के मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही।