Noida News : समाजवादी पार्टी के 10 सदस्यीय टीम मोनिंदर के परिजनों से करेगी मुलाकात, कई बड़े नेताओं के नाम गायब

Jun 15, 2026 - 14:08
Noida News : समाजवादी पार्टी के 10 सदस्यीय टीम मोनिंदर के परिजनों से करेगी मुलाकात, कई बड़े नेताओं के नाम गायब

Noida News : नोएडा के सेक्टर 150 स्थित गढी समस्तीपुर गांव निवासी मोनिंदर और उसके भाई नरेंद्र को थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले में की गई गिरफ्तारी के बाद उसकी मां सुनीता ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर आरोप लगाया था कि उनके बेटे को पुलिस ने प्रताड़ित किया है।

मोनिन्दर इंजीनियर युवराज की पानी से भरे गड्ढे में डूब कर हुई मौत के मामले में उसे समय चर्चा मे आया था जब उसने यह बयान दिया था कि पुलिस खड़ी रही और इंजीनियर पानी में डूब गया। उसने इंजीनियर को बचाने का प्रयास किया। इस मामले को देखते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिला गौतम बुद्ध नगर के सपा अध्यक्ष सुधीर भाटी, हरेंद्र मलिक सांसद, शाहिद मंजूर विधायक, योगेश वर्मा पूर्व विधायक, डॉ आश्रय गुप्ता नोएडा महानगर अध्यक्ष, सुनील चौधरी पूर्व प्रत्याशी नोएडा, राहुल अवाना, फकीरचंद नागर पूर्व जिला अध्यक्ष ,मनोज चौधरी जिला अध्यक्ष बागपत और रोहित मत्ते के नेतृत्व में 10 सदस्यीय कमेटी बनाकर 17 जून को मोनिंदर के परिजनों से मिलने के लिए तय किया है।

 इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नोएडा के रहने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र नागर, को इस कमेटी में शामिल नहीं किया गया है। इस बात को लेकर समाजवादी पार्टी में तरह-तरह की चर्चा है।