Greater Noida News : सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

Feb 20, 2026 - 20:45
Greater Noida News : सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार
Symbolic Image

Greater Noida News : सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ थाना बिसरख में घायल वेटर के भाई ने हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है।

 थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि दीपक पुत्र संतोष ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने पापा संतोष तथा दो बड़े भाइयों पुष्पेंद्र और हिमांशु के साथ बिसरख में रहने वाले अंकित भाटी के यहां आयोजित सगाई समारोह में वेटर का काम करने आए थे। सगाई के दौरान 18 फरवरी की देर रात 12 बजे के करीब अंकित भाटी के रिश्तेदारों ने हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना में उनके भाई पुष्पेंद्र के पेट में गोली लग गई। उसे उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने उक्त घटना को कारित करने वाले अभियुक्त दुर्गेश पुत्र ब्रह्मपाल सिंह निवासी गांव रिस्तल गाजियाबाद उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।