Noida News : सपा कार्यकर्ताओं ने आम जनता से की धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Jun 22, 2024 - 13:20
Jun 22, 2024 - 13:24
Noida News : सपा कार्यकर्ताओं ने आम जनता से की धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Noida News : सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने एक आम व्यक्ति के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसके साथ दुव्र्यवहार किया। इस घटना कि किसी सपा कार्यकर्ता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी। जो अब वायरल हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सपा के कार्यकर्ता उक्त व्यक्ति से धक्का-मुक्की के साथ ही दुव्र्यवहार कर रहे हैं। आज सपा के कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के अंदर जाने का प्रयास किया। जिसे सपा कार्यकर्ताओं ने अंदर जाने नहीं दिया।

Noida News : 

वहीं प्रवेश परीक्षाओं में कथित रूप से हो रही अनियमितताओं के खिलाफ तथा नीट यूजी की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आज सपा के कार्यकर्ताओं ने महानगराध्यक्ष डा. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

सपा द्वारा राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि देश व प्रदेश में लगातार प्रतियोगी परीक्षाएं और इंट्रेंस एग्जाम लीक हो रहे हैं, इस पर सरकार लगाम नहीं लग पा रही है। इससे युवाओं का भविष्य खतरे में है। बेरोजगारी अपने चरम पर है। इससे युवाओं में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। हाल में ही नीट परीक्षा में धांधली सामने आई है।

वहीं लगातार हो रहे रेल हादसा को भी सरकार रोकने में नाकाम है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को उनके पद से हटाया जाए। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि छात्रों की भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद हो व रेल हादसों से जो धन-जन की क्षति हो रही है उसको रोका जा सके। इस दौरान सपा के सभी वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें