Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले छात्र सहित सात लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले सात लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया।
Police Station Kasna Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र ओमिक्रान- प्रथम सेक्टर में रहने वाले छात्र सोमदीप (17)पुत्र सरोज कुमार ने मानसिक तनाव के चलते रविवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक अपने चाचा- चाची के यहां रहता था। वह मूल रूप से जनपद कैमूर बिहार का रहने वाला था। उसके चाचा सीआईएसफ में कार्यरत थे, तथा उसे पढ़ने के लिए अपने साथ लाए थे। पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने आत्महत्या किया है।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र में रहने वाले हरगोविंद सिंह (65 बर्ष) पुत्र कुंदन सिंह की आज ऊंचाई से गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि उन्होंने आत्महत्या किया है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के देवला गांव में रहने वाले प्रिंस (20 वर्ष) पुत्र सत्यवान मूलनिवासी जनपद झांसी ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 39 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में रहने वाली अंकिता उपाध्याय (29) पत्नी अमित कुमार ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला की कुछ समय पूर्व ही शादी हुई थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
Police Station Sector 142 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 137 स्थित पैरामाउंट फ्लोर विला सोसाइटी में रहने वाली सुरिचका (30) पुत्री अतर ने नौवी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रहने वाले लोकेश राठी (25 वर्ष) पुत्र जयप्रकाश ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Sector 39 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में रहने वाले भारत सिंह (25 वर्ष) पुत्र रमेश चंद ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

