Noida News : साइबर अपराधियों ने हेड कांस्टेबल के भाई के खाते से मोबाइल फोन हैक कर 7 लाख 35 हजार रुपए निकाला

Nov 21, 2026 - 10:28
Noida News : साइबर अपराधियों ने हेड कांस्टेबल के भाई  के खाते से मोबाइल फोन हैक कर 7 लाख 35 हजार रुपए निकाला
Symbolic Image

Noida News : नोएडा विकास प्राधिकरण में तैनात एक हेड कांस्टेबल के भाई के खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने 7 लाख 35 हजार 921 रूपए धोखाधड़ी करके निकाल लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि आज सुबह को मुख्य आरक्षी रईस अली पुत्र शरीफ अली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नोएडा विकास प्राधिकरण में प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। पीड़ित के अनुसार उनके भाई सैयद अफसर अली का अकाउंट केनरा बैंक में है। उनके अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने उसके भाई के मोबाइल फोन को हैक कर लिया तथा 20 नवंबर को तीन बार में उसके खाते से 7,35,921 निकाल लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।