Noida News : बाइकर्स ने मोबाइल फोन लूटा
Noida News : थाना फेस-दो क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति का कीमती मोबाइल फोन लूट लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को कृष्ण मुरारी प्रसाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सैमसंग कंपनी के पास से रात के समय गुजर रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनका कीमती मोबाइल फोन छीन लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

