Noida News : पेट्रोल पंप के पास लहूलुहान अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति, उपचार के दौरान मौत

Jul 18, 2025 - 13:05
Noida News : पेट्रोल पंप के पास लहूलुहान अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति, उपचार के दौरान मौत

Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के अगाहपुर गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में मिला है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को आशंका की उसकी मौत सड़क दुर्घटना में हुई है, जबकि आसपास के लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।

Police Station Sector 49 Noida News :  थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को अगाहपुर पेट्रोल पंप के पास एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में सड़क किनारे मिला। पुलिस ने उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से पुलिस शव की पहचान करवाने का प्रयास कर रही है। पुलिस को आशंका है कि यह व्यक्ति किसी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है। वहीं आसपास के लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।