Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस की स्वाट टीम व एफआरआरओ ने वीजा अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से भारत में रह रहे तीन चीनी नागरिकों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।
Noida News :
अपर पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वीवो कंपनी खेरली भाव में काम करने वाले तीन चीनी नागरिकों को आज गिरफ्तार किया गया है। ये लोग वीजा अवधि समाप्त होने के उपरांत भी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम यूसिंगबो, चैन चाऊ, पेंगशाओ है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए उनके संबंध में किले स्थित चीनी दूध आवास को सूचना दी गई है।