Noida News : विभिन्न जगहों से 12 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद

Noida News : नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से बीती रात को 12 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किया है।
Police Station Thana Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 27 पाउच देशी शराब बरामद किया है।
Police Station Thana Phase 2 Noida News : थाना फेज -2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने सचिन पुत्र विनोद राम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास एक अवैध चाकू बरामद किया है।
Police Station Thana Phase 2 Noida News : थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने दीपक कुमार को गिरफ्तार कर इसके पास से अवैध चाकू बरामद किया है। थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात को आदर्श राजा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 500 ग्राम गांजा बरामद किया है।
Police Station Thana Phase 3 Noida News : थाना फेस- तीन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया की बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने सैफ खान पुत्र सरफराज को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 2 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेच रहा था।
Police Station Thana Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने लक्ष्मण पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह चोरी करने की नीयत से घूम रहा था। इसकी गिरफ्तारी गिझौड़ लाल बत्ती के पास से हुई है।
Police Station Thana Sector 24 Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने इकरार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि उपनिरीक्षक विकास राणा ने अकरम को गिरफ्तार कर इसके पास एक अवैध चाकू बरामद किया है।
Police Station Thana Dadri Greater Noida News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने फरमान पुत्र साकिर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 800 ग्राम अवैध गांजा तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी रूपवास बाईपास के पास से हुई है।
Police Station Thana Dadri Greater Noida News : थाना दादरी के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सुनील कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके पास से 30 पाऊच अवैध शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी कठैहरा रोड के पास से हुई है।
Police Station Thana Kasna Greater Noida News : थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने प्रवीण पुत्र श्री चंद को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है।
Police Station Thana Kasna Greater Noida News : थाना कासना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने एक सूचना के आधार पर नीरज को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा बरामद किया है।