Noida News : एकलव्य की खोज’ प्रतियोगिता का आयोजन कल

Jul 27, 2024 - 20:58
Noida News : एकलव्य की खोज’ प्रतियोगिता का आयोजन कल

Noida News : नवरतन फॉउण्डेशन्स और दिव्यतरंग एजुकेयर फाउंडेशन द्वारा 28 जुलाई को सेक्टर-12 स्थित ईशान म्यूजिक कॉलेज में ’एकलव्य की खोज’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में 8 से 18 वर्ष तक के बालक-बालिका अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। यह ऑडिशन पूर्णतयाः निशुल्क है।

Noida News : 

नवरतन फॉउण्डेशन्स के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि नवरत्न एवं दिव्यतरंग का प्रतिभावन एकलव्य की खोज प्रतियोगिता का आयोजन 28 जुलाई को सेक्टर-12 स्थित ईशान म्यूजिक कॉलेज में सुबह 10 से 4 बजे तक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ’नवरतन फॉउण्डेशन्स और दिव्यतरंग एजुकेयर फाउंडेशन वंचित बच्चों के लिए और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो में से नए अनदेखे रत्नों को दिव्यता प्रदान करने के लिये “एकलव्य की खोज” एक मंच के माध्यम से किया जायेगा। इस कार्यक्रम में 8 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। आयु के आधार पर दो टीम बनाई गयी है। उन्होंने बताया कि टीम-ए में 8 वर्ष से 13 वर्ष तथा टीम-बी में 14 से 18 वर्ष तक के बच्चों के ऑडिशन होंगे। उन्होंने बताया कि ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों को आधार कार्ड तथा 2 पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। ऑडिशन के दौरान गायन, नृत्य तथा भाषण सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी ऑडिशन के दौरान अपनी कला को प्रदर्शित करते हुए यह दिखा सकते हैं कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती।