Noida News : सपा ने संविधान मानस्तंभ की स्थापना कर मनाया आरक्षण दिवस

Noida News : सपा नोएडा महानगर ने सेक्टर-37 स्थित अंबेडकर पार्क में महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में संविधान-मानस्तंभ की स्थापना करके आरक्षण का अधिकार दिवस मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के ही दिन महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा संकल्पित आरक्षण को कोल्हापुर के महाराज राजश्री छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने राज्य में लागू किया था। ज्योतिबा फुले का उद्देश्य सभी को संख्या के अनुपात में आरक्षण देना था जिसे साहू जी महाराज ने 1902 में साकार किया था। संविधान और आरक्षण को खत्म करने का खतरा अभी भी बना हुआ है हम नफरत फैलाने वालों को सफल नहीं होने देंगे। महासचिव विकास यादव ने कहा कि सपा द्वारा संविधान मानस्तंभ की स्थापना और आरक्षण दिवस मनाने का निर्णय पार्टी की सामाजिक न्याय के नीति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रदेश सचिव भरत यादव (प्रधान) ने कहा कि इस संविधान की रक्षा सुरक्षा हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है।
Noida News :
कार्यक्रम के दौरान श्रीपाल प्रधान, जयकरण चौधरी, भीष्म यादव, बबलू चौहान, विवेक यादव, वीरपाल प्रधान, राम सहेली, अरविंद चौहान, महकर सिंह तंवर, अजब सिंह यादव, बाबूलाल बंसल, गौरव सिंघल, केपी यादव, कमल सिंह गौतम, नितिन वाल्मीकि, उदय सिंह, राहुल यादव, नीतीश चौहान, तुषार पाल, प्रवीण शर्मा, सौरभ चौहान, रोहित यादव, दिनेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।