Greater Noida News : बाइक सवार बदमाशों ने बेटे के साथ पैदल जा रही महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट लूटा
Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र से बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन और सोने का लॉकेट लूट लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती दीपिका अरोड़ा ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बीती रात को अपने बेटे के साथ महागुन माईवुड सोसायटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पास से गुजर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सोसाइटी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

