Greater Noida News : अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में मिला
Greater Noida News : थाना रबूपुरा क्षेत्र में आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Rabupura Greater Noida News : थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में एक नहर में एक अज्ञात पुरुष का शव बह रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

