Greater Noida News : विभिन्न जगहों पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के विभिन्न जगहों पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र मे आज सुबह को एक व्यक्ति विजेंद्र सिंह पुत्र जयपाल सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी गांव बाघपुर ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन मौके पर मौजूद है। शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या किया है, या रेलवे की पटरी पार करते समय कटकर उनकी मौत हुई है।
Greater Noida News : पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि फिरोजाबाद के टूंडला के कलुआ नगला गांव के रहने वाले वीर कुमार पुत्र प्रेमपाल नोएडा में किसी निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वीर कुमार और उसका दोस्त टूंडला जाने के लिए दादरी स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वे स्टेशन से गुजर रही नेताजी एक्सप्रेस में चढ़ने का प्रयास करने लगे। एक्सप्रेस ट्रेन का यहां पर स्टॉप नहीं था, इसलिए ट्रेन प्लेटफार्म पर नहीं रुक रही थी। वीर कुमार का दोस्त तो किसी तरह ट्रेन में चढ़ गया, मगर ट्रेन की गति कुछ अधिक होने के कारण वीर कुमार ट्रेन में नहीं चढ़ सका। प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंसकर उसकी मौत हो गई।
Greater Noida News : उन्होंने बताया कि इसके अलावा जीआरपी पुलिस को एक और अन्य व्यक्ति का शव मिला है, जिसकी पहचान गिरिराज सिंह निवासी ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक गिरिराज सिंह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए।

