Greater Noida News : पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sep 9, 2025 - 22:15
Greater Noida News : पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Greater Noida News : थाना ईकोटेक- 3 पुलिस ने मंगलवार की रात को 15 हजार रुपए के ईनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।

 

Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना ईकोटेक -3 पुलिस 9 सितंबर की रात को बैरियर लगाकर गोल चक्कर के पास चैकिंग कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस बल ने उसे संदिग्ध होने पर रूकने का इशारा किया, लेकिन वह रुकने की बजाय मोटरसाइकिल मोड़कर तेजी से भागने लगा। पुलिस ने उसको पीछा किया। उन्होंने बताया कि अपने आपको पुलिस से घिरता देख घबराहट में बदमाश की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। उसने मोटरसाइकिल से उतरकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। पुलिस पार्टी ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई।

 

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अवनीश पुत्र हरपाल निवासी जनपद बदायूं के पैर में लगी है। इसकी उम्र 23 वर्ष है। उन्होंने बताया कि उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह बदमाश फैक्ट्री में चोरी की घटनाएं कारित करता है। इसके कुछ साथी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं। यह चोरी के मामले मे वांछित चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए रुपए का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ पूर्व में पांच मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं।