Greater Noida news : पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष,तीन घायल

Jan 20, 2025 - 12:58
Greater Noida news : पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष,तीन घायल
Jarcha Police Station Greater Noida
Greater Noida News : थाना जारचा क्षेत्र के विसाहडा गांव में आज सुबह को दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर कई थाने की पुलिस पहुंची है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोग हिरासत में लिया है। इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
Greater Noida News :
सहायक पुलिस आयुक्त सौम्या सिंह ने बताया कि बिसाहडा गांव में रहने वाले सुमित और हिमांशु पक्ष में आज सुबह को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष से काफी लोगों मौके पर इकट्ठे हो गए तथा एक दूसरे के ऊपर ईंट, पत्थर फेंकने लगे। उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन लोग हिमांशु सुमित, और  हिमांशु घायल हो गए हैं।  उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, स्थिति नियंत्रण में है।