Greater Noida News : मोबाइल फोन के टावर से गिरकर इंजीनियर की मौत

May 29, 2026 - 20:20
Greater Noida News : मोबाइल फोन के टावर से गिरकर इंजीनियर की मौत
मोबाइल फोन के टावर से गिरकर इंजीनियर की मौत

Greater Noida News : थाना रबूपुरा क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास मोबाइल फोन के टावर पर चढ़कर कार्य कर रहे एक इंजीनियर असंतुलित होकर शुक्रवार शाम को नीचे गिर गए। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Police Station Rabupura Greater Noida News : थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में मोबाइल फोन के टावर पर चढ़कर कार्य कर रहे इंजीनियर शांतनु कुमार पुत्र श्यामवीर सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम धर्मपुर थाना पचोकरा जिला फिरोजाबाद काम करते समय असंतुलित होकर मोबाइल फोन के टावर से नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना में गंभीर चोट आई। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।