Greater Noida News : सड़क हादसे में एमबीए की छात्रा की मौत, साथी घायल
Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में शुक्रवार की शाम को एमबीए की छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को एमबीए की छात्रा चांदनी कुमारी गुप्ता (23 वर्ष) अपने साथी चंदन बर्नवाल निवासी पश्चिम बंगाल के साथ जीएल बजाज कॉलेज से एमबीए सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा देकर लौट रहे थे। जैसे ही ये लोग एलजी गोल चक्कर के पास पहुंचे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में छात्रा चांदनी कुमारी गुप्ता की मौके पर मौत हो गई, जबकि चंदन बर्नवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक उपेंद्र को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

