Noida News : यमुना नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

Jan 20, 2025 - 12:55
Noida News : यमुना नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
Symbolic Image
Noida News : थाना फेस -वन क्षेत्र की विभिन्न जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार भड़ाना ने बताया कि थाना फेस वन क्षेत्र के कालिंदी कुंज बैराज के पास यमुना नदी में बीती रात को एक 31 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि दिल्ली या आसपास के क्षेत्र में युवक की हत्या कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे यमुना नदी में फेंक दिया है।
Noida News :
 थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पास एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है।