Greater Noida News : महिंद्रा पिकअप और कार में टक्कर, तीन की मौत 9 घायल

Jul 16, 2024 - 09:09
Greater Noida News : महिंद्रा पिकअप और कार में टक्कर, तीन की मौत 9 घायल
Symbolic image

Greater Noida News : थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में रविवार देर रात को हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Greater Noida News : 

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र के डी -पार्क के पास एक महिंद्रा पिकअप एक स्विफ्ट डिजायर कार पीछे से जा टक्कराई। इस घटना में असंतुलित होकर महिंद्रा पिकअप पलट गई। दोनों पक्ष आपस में परिचित थे। दोनों पक्ष वाहनों में सवार होकर देवला गांव मैं आयोजित एक शादी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। मीडिया प्रभारी ने बताया कि डी पार्क के पास दोनों वाहन आपस में टकरा गए। इस घटना में मोफिजूल पुत्र अबू सम उम्र 32 वर्ष, अब्दुल रफीक पुत्र मौजूद 35 वर्ष, तथा सुल्तान अहमद पुत्र तकनूर की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। इसमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है।