Greater Noida News : गंग नहर में मिला 16 वर्षीय किशोर का शव
Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोर का शव दुजाना गांव के पास नहर में मिला है। पुलिस को आशंका है की नहाते समय डूबने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि थाना पुलिस को बीती रात को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के दुजाना गांव के पास से गुजर रही एक नहर में एक किशोर का शव बह रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान रोहित पुत्र चंदर मूल निवासी मंडावली दिल्ली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

