Greater Noida News : लेबर कैंप मे लगी भयंकर आग

Jul 2, 2026 - 11:56
Greater Noida News : लेबर कैंप मे लगी भयंकर आग

Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र के कचैड़ा गांव में स्थित एक लेबर कैंप में बीती रात को गैस सिलेंडर के रिसाव के चलते भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

 CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बुधवार की देर रात को फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि थाना बादलपुर क्षेत्र के ग्राम कचैड़ा में स्थित लेबर कैंप में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि टीन सेड मे बनी एक झोपड़ी में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से आग लगी थी, जो धीरे-धीरे फैलकर पूरे लेबर कैंप तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है।