Noida News : सड़क किनारे खड़े ट्रक से ऑटो रिक्शा टकराया, एक महिला की मौत पांच घायल
Noida News : थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र के स्पेक्ट्रम माल के पास आज सुबह को सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से एक ऑटो रिक्शा टकरा गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज सुबह साढे चार बजे के करीब स्पेक्ट्रम माल के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से ऑटो रिक्शा टकरा गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में ऑटो रिक्शा में सवार श्रीमती श्रीमती यासमीन उम्र 45 वर्ष पत्नी नूर हसन निवासी गांव भंगेल, सैयद उम्र तीन माह पुत्र सईद हुसैन, नाजिश उम्र 32 वर्ष पत्नी सईद हुसैन, रनवी उम्र 23 वर्ष पुत्री नूर हसन तथा मनीष 20 वर्ष और देशराज 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर डॉक्टर ने श्रीमती यास्मीन को मृत घोषित कर दिया। पांच लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

