Noida News : दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस में लगी भयंकर आग, 32 यात्रियों की बच्ची जान

Oct 6, 2026 - 18:48
Noida News : दिल्ली से बिहार  जा रही डबल डेकर बस में लगी भयंकर आग, 32 यात्रियों की बच्ची जान
बस में लगी आग और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों की फोटो

Noida News : दिल्ली से बिहार के जनपद मुजफ्फरपुर जा रही है एक डबल डेकर बस में मंगलवार की शाम को नोएडा एक्सप्रेसवे पर भयंकर आग लग गई। घटना के समय बस में 32 लोग सवार थे। उन्हें सकुशल बाहर निकला गया है। सवारियों का सारा सामान जल गया है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। मालूम हो कि विगत सितंबर माह मे यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस में आग लगी थी जिसमें नौ लोग जिंदा जलकर मर गए थे।

CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मंगलवार की शाम को फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 150 के पास चलती हुई डबल डेकर बस में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। थाना नॉलेज पार्क पुलिस और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। बस पूरी तरह से जल गई है। उन्होंने बताया कि बस में घटना के समय 32 लोग सवार थे। यह बस दिल्ली से बिहार के जनपद मुजफ्फरनगर जा रही थी। उन्होंने बताया कि आग लगने के चलते सवारियों का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। उन्होंने बताया कि बस में जितने लोग भी सवार थे उनको बिहार भेजने के लिए अलग से बस की व्यवस्था कराई जा रही है।